Tuesday, December 7, 2010

तुम को देखे हुवे कितने दिन हुऐ |
कुछ कहे सुने, कितने दिन हुऐ |

छोड गई नदिया सूखे किनारे,
बहता पानी छुवे, कितने दिन हुऐ |

मै अपने बचपन को आवाज़ देता रहा,
माँ के दामन में छुपे, कितने दिन हुऐ |

जी रहे है यूँ लगता है किसी की मर्ज़ी है,
साँसे हाथों से चुने, कितने दिन हुऐ |

No comments: